Sunday, June 17, 2018

शरीर के बारे में रोचक बातें

1. मनुष्य के एक बाल की आयु 3 से 7 साल तक की होती है।

2. मनुष्य के बाल न तो सर्दी द्वारा, न जलवायु द्वारा, न पानी द्वारा और न ही अन्य कुदरती बलों द्वारा नष्ट होते है और यह कई प्रकार के तेजाबों के प्रतीरोधक भी है।

3. आप के महिदे(stomatch) में जो तेजाब होता है वह बलेड़ को भी पचा सकता है। यह तेजाब Hydrochloric तेजाब होता है।
4. अपने जीवन काल के दौरान आप दो स्वीमिंग पुल जितनी लार बना लेते है। लार भोजन को पचाने और उसे सवादिस्ट बनाने के लिए महत्वपुर्ण भूमिका निभाती है।

5. एक औसतन मनुष्य दिन में लगभग 14 बार उदरवायु(पाद) अपने शरीर से बाहर निकालता है।

6. कान की मैल बनना सेहत के लिए अच्छा है। कुछ लोगों को यह बिलकुल पसंद नही होती पर यह हमारे रक्षा तंत्र के लिए बहुत जरुरी होती है। यह कानों को कई प्रकार के बैकटीरीया, उल्ली और कीड़ो से बचाती है। (Source – www.rochhak.com)

7. बच्चे अकसर नीली आखों के साथ जन्म लेते हैं। जन्म के थोड़ी बाद तक बच्चों को कुछ समय तक सब धुधला देखाई देता है मगर बाद में आखों का रंग सही हो जाता है।

8. बहुत ज्यादा खा लेने के बाद आपकी सुनने की समता थोड़ी कम हो जाती है।

9. आप की नाक लगभग 50,000 किस्म के गंध सूंघ सकती है और आँखे 1 करोड़ रंगो को पहचान सकती हैं।

10. साठ साल की उम्र के बाद 60% बुजुर्ग और 40% बुजुर्ग महिलाएँ सोते समय खराटे मारने लगते हैं।

11. सोमवार एक ऐसा दिन होता है जब heart attack (दिल के दौरे) होने के ज्यादा chance होते है। Scotland में हुए एक अध्ययन के अनुसार 20% लोग अन्य किसी दिन के बजाए सोमवार को दिल के दौरे से मरे।

12. लगभग 90% बिमारीयां तनाव(stress) की वजह से होती हैं। (Source – www.rochhak.com)

13. हम शाम के मुकाबले सवेर को 1 cm लंम्बे होते हैं।

14. मानव एकलौते ऐसे प्राणी हैं जो भावुक होकर रोते हैं।

15. आपके चेहरे के बाल अन्य किसी भाग के बालों से ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।अगर एक औसतन आदमी अपनी पूरी उम्र सेव न करे तो उसकी जिन्दगी दौरान वह 30 फीट तक बढ़ जाएगी जो कि एक killer whale से ज्यादा होगी।

16. एक औसतन मनुष्य के 1,00,000 बाल होते हैं। जिन के बाल काले होते है उनके औसतन 1,10,000 , जिनके भुरे होते है उनके 1,00,000 और जिनके लाल होते है उनके औसतन 86,000 बाल होते है।

17. अगर एक औसतन मनुष्य की खुन की वाहिकायों को जोड़ दिया जाए तो 96,000 किलोमीटर लंबी लड़ी बन सकती है जिससे धरती का ढाई बार चक्कर लगाया जा सकता है।

18. काले रंग के लोगो को गोरे रंग के लोगो से कम दिल का दौरा पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

New study shows injections control HIV better than daily medication

A UCL-led Lancet study showed eight-weekly HIV injections suppressed the virus far more effectively (99% success) than daily pills (94%) in...